कोण्डागांव
कोंडागांव, 21 अप्रैल। थाना अनंतपुर पुलिस ने ऑपरेशन तलाश के तहत गुम युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी साली की बेटी 11 अप्रैल की सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। इस पर थाना अनंतपुर में गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जिला पुलिस कोंडागांव द्वारा 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ऑपरेशन मुस्कान और ऑपरेशन तलाश के तहत गुमशुदा व्यक्तियों की खोज की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गोपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में टीम द्वारा तलाश की कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान गुम युवती को 20 अप्रैल को थाना केशकाल क्षेत्र के ग्राम से बरामद किया गया। आवश्यक कार्यवाही के बाद उसे गवाहों की उपस्थिति में परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।


