कोण्डागांव

भीषण गर्मी का कहर, पारा 40 पार, लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त
21-Apr-2026 11:31 PM
 भीषण गर्मी का कहर, पारा 40 पार, लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 21 अप्रैल। बस्तर संभाग सहित कोंडागांव जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे दोपहर के समय सडक़ों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं (लू) के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

सुबह 10 बजे के बाद ही गर्मी का असर तेज हो जाता है और दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। बाजारों और मुख्य सडक़ों पर आवाजाही कम हो गई है, वहीं ठंडे पेय पदार्थों की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, धूप में निकलने से बचने, हल्के रंग के कपड़े पहनने और ओआरएस का सेवन करने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण बन सकते हैं।


अन्य पोस्ट