‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 18 अगस्त। प्रदीप कुमार पाण्डेय जिलाध्यक्ष शालेय शिक्षक संघ गरियाबंद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि संचालनालय द्वारा व्याख्याता भर्ती में कहाँ पद रिक्त है। इस बात का कोई ध्यान नहीं रखा गया है। कई हायर सेकंडरी एवं हाई स्कूल में पद रिक्त है बावजूद इसके कई स्कूलों में संबंधित विषय के व्याख्याता होते हुए भी नई पोस्टिंग की गई है। शा हाई स्कूल पक्तिया में विज्ञान के दो व्याख्याता हो गए जबकि अंग्रेजी का पद खाली है। हाई स्कूल चरौदा में अंग्रेजी के दो व्याख्याता हो गए जबकि वहां गणित का पद खाली है।
हाई स्कूल कोठीगांव में गणित के दो व्याख्याता हैं। हाई स्कूल जरगांव में विज्ञान का पद खाली है जबकि हायर सेकंडरी स्कूल सिवनी में विज्ञान के दो व्याख्याता पदस्थ हैं। हायर सेकंडरी स्कूल दुल्ला में रसायन के दो व्याख्याता हो गए हैं ठीक इसके विपरीत हायर सेकंडरी स्कूल खड़मा में विज्ञान संकाय के सभी (विज्ञान, गणित, भौतिकी रसायन) पद खाली हैं। इस प्रकार यह स्थिति केवल छुरा विकास खंड की है। जिला और प्रदेश में भी ऐसी स्थिति हो सकती है। चुंकि विद्यालय खुल चुके हैं इसलिए शिक्षकों का रिक पदों पर समायोजन किया जाना चाहिए एवं शेष पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जानी चाहिए।
जलाशय को लीज पर देने आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव, 18 अगस्त। जनपद पंचायत राजनांदगांव के अंतर्गत भोथीपार एवं अमलीडीह सिंचाई जलाशय को 10 वर्षीय लीज पट्टा प्रदान करने 28 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक समिति या समूह जनपद पंचायत राजनांदगांव कार्यालय से नियम व शर्तों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।