गरियाबंद

पुल निर्माण की मांग को लेकर एनएच 130 सी पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम
21-Apr-2026 4:48 PM
पुल निर्माण की मांग को लेकर एनएच 130 सी पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम

 सुबह से लंबा जाम—प्रशासन मौके पर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 21 अप्रैल।
जिले के मैनपुर विकास खण्ड क्षेत्र के पट्टाबहाल नाले पर पुल निर्माण की मांग को लेकर आज सुबह से ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 130 सी पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम शुरू कर दिया है। आंदोलन के चलते सडक़ पर बसों और ट्रकों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास जारी है। पुल निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग पर ग्रामीण अड़े हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, वहीं प्रशासन और ग्रामीणों के बीच लगातार बातचीत का दौर जारी है।


अन्य पोस्ट