कारोबार

व्यापारियों ने एनएचएमएमआई के डॉ. सिन्हा से ब्रेन स्ट्रोक के कारण, निदान और उपचार जाना
20-Sep-2025 2:47 PM
व्यापारियों ने एनएचएमएमआई के डॉ. सिन्हा से ब्रेन स्ट्रोक के कारण, निदान और उपचार जाना

कैट स्वास्थ्य कार्यशाला में जागरूकता

रायपुर, 20 सितंबर। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन श्री मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि आज कैट के प्रदेश कार्यालय में डॉ. एच. पी. सिन्हा जी, एमडी, डीएम न्यूरोलॉजिस्ट, एनएचएमएमआई ने ब्रेन स्ट्रोक के कारण, निदान एवं उपचार हेतु  व्यापारियों को महत्वपूर्ण  जानकारी दी

डॉ. एच. पी. सिन्हा जी, एमडी, डीएम न्यूरोलॉजिस्ट, एनएचएमएमआई ने बताया कि हम सभी एक स्वस्थ, पूर्ण और लंबा जीवन जीना चाहते हैं। हालांकि जीवन शैली में महत्वपूर्ण बदलावों के कारण बीमारियों ने हर किसी के स्वास्थ्य पर असर डाला है। तनाव के कारण काम और जीवन में संतुलन बनाना कठिन हो गया है। जैसा कि हम कई जानलेवा बीमारियों के बारे में बात करते हैं और उनमें से एक है ब्रेन स्ट्रोक, जो एक आपातकालीन स्थिति है जो जीवन भर के लिए विकलांगता/निर्बलता का कारण बन सकती है।

डॉ. सिन्हा ने बताया कि मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त प्रवाह के बन्द होने के  कारण ब्रेन स्ट्रोक होने की संभावना होती है जो जीवन के लिए खतरा है। यह आपके मस्तिष्क में ब्लीडिंग या आर्टरी में रुकावट के कारण होता है। और रक्त की आपूर्ति में कमी का मतलब ऑक्सीजन की कमी है जिसके कारण मस्तिष्क के सेल्स की मृत्यु  होने लगती हैं और परिणामस्वरूप ब्रेन स्ट्रोक होता है। ब्रेन स्ट्रोक में समय का बहुत महत्व है। जितनी देरी अस्पताल पंहुचेगें समस्या उतनी ही बढ़ेगी। इसलिए मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पंहुचना चाहिए। ब्रेन स्ट्रोक दुनिया भर में मौत का सबसे आम कारण है।


अन्य पोस्ट