कारोबार

रायपुर, 7 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ संगठन का प्रदेश कार्यालय डंगनिया रायपुर में प्रदेशस्तर पदाधिकारियों का निर्वाचन/ मनोनयन हेतु कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें वर्ष भर के 1.आय व्यय व 2. प्रदेश पदाधिकारी के निर्वाचन/मनोनयन मुख्य एजेंडा के रुप में रखे गये। सभी कोर कमेटी के सदस्य की उपस्थिति रही। आय व्यय लेखा प्रस्तुत किया गया।
श्री शर्मा ने बताया कि तत्पश्चात निर्वाचन प्रक्रिया का पालन करते हुए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया। निर्वाचन के सभी नियमों से अवगत कराया गया। नाम निर्देशन पत्र आमंत्रित किए गए। सभी पदों हेतु एक-एक अभ्यर्थी के नामपर कोर सदस्यों की सर्वसम्मति बनी ।जिससे निर्विरोध निर्वाचन/मनोनयन पद संरचना आधार पर किया गया।
श्री शर्मा ने बताया कि जिसमें निम्नलिखित निर्वाचित /मनोनीत प्रदेश पदाधिकारीयों के नाम निम्नानुसार है- प्र्रदेश संरक्षक-विजय लक्ष्मी शर्मा, प्रदेशसंयोजक- डॉक्टर सरिता दुबे, प्रदेश अध्यक्ष-भारती किरण शर्मा, प्रदेश उपाध्याय, सरिता तरुण शर्मा, प्रदेश सचिव- संजय शुक्ला, प्रदेश महासचिव-प्रीति शुक्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष-सुनीता मिश्रा, प्रदेश संगठन सचिव(मुख्य)प्रसार एवं विस्तार-ईश्वर प्रसाद शर्मा, प्रदेश सचेतक व अतरिक्त प्रभार कार्यकारी अध्यक्ष-कमलेश कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष नारी प्रकोष्ठ-निशा तिवारी, प्रदेश सह सचिव प्रदेश संयोजक विप्र प्रकोष्ठ-मेघराज तिवारी।
श्री शर्मा ने बताया किनिर्वाचित/मनोनीत किये गये नियमानुसार तीन वर्ष कार्यकाल सभी सम्मानित सदस्यों की सहमति से निर्धारित किया गया। संगठन नियमावली का पालन करते हुए संगठन हित कार्य करने हेतु सभी को संगठन नियमावली की जानकारी दी गयी।व भविष्य में संगठन को सुदृढ़ करने हेतु संगठन विस्तार का निर्णय लिया गया।