कारोबार

राजधानी के प्रतिष्ठित डॉक्टरों एवं चार्टर्ड एकाउटेंटों को उनकी सेवाओं के लिए कैट ने किया सम्मानित
02-Jul-2025 3:29 PM
राजधानी के प्रतिष्ठित डॉक्टरों एवं चार्टर्ड एकाउटेंटों को उनकी सेवाओं के लिए कैट ने किया सम्मानित

रायपुर, 2 जुलाई। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश एक्सक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिंदर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि आज राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस एवं चार्टर्ड एकाउटेंट दिवस पर कैट ने शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों एवं प्रतिष्ठित चार्टर्ड एकाउटेंट का कैट के प्रदेश कार्यालय में सम्मान किया गया।

श्री पारवानी ने बताया कि आज राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस एवं चार्टर्ड एकाउटेंट दिवस पर कैट ने शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों एवं प्रतिष्ठित चार्टर्ड एकाउटेंट का कैट के प्रदेश कार्यालय में सम्मान किया गया। उन्होंने आगे कहा कि हर साल 1 जुलाई को पूरे देश में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है. यह दिन 1 जुलाई को जन्मे डॉक्टर बी.सी. राय के जन्मदिन को उनके सम्मान शुरू की गई थी। डॉक्टर राय बंगाल के मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित थे।

श्री पारवानी ने बताया कि यह सम्मान उन डॉक्टरों के समर्पण, निष्ठा और सेवा को सम्मान देने का अवसर है, जो दिन-रात लोगों की जान बचाने का काम कर रहे हैं। हमारे डॉक्टरों ने अपने कौशल और परिश्रम से एक अलग पहचान बनाई है. उनकी करुणा की भावना भी उतनी ही सराहनीय है. वे वास्तव में स्वास्थ्य के रक्षक और मानवता के स्तंभ हैं।

श्री पारवानी ने बताया कि हम आज 76वां ‘चार्टर्ड एकाउटेंट दिवस मना रहे है। आई सीएआई राजकोषित नीति को आकार देने और सही लेंखाकन प्रथाओ को बढावा देने वाला एक विश्व पर मान्यता प्राप्त संस्था हैं। चार्टर्ड एकाउटेंट दिवस पर सभी चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को बधाई। इस समुदाय ने भारत की प्रगति में अहम भूमिका निभाई है। मैं सभी चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का आह्वान करता हूं कि वे उत्कृष्टता पर फोकस करें, ताकि भारतीय फर्में दुनिया की बेहतरीन फर्मों में शुमार की जा सके।


अन्य पोस्ट