कारोबार
दो वर्षों से अमेजन ईस्ट इंडिया कम्पनी का रूप का प्रमुख पत्र पांचजन्य ने किया अनुमोदन-कैट
29-Sep-2021 5:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 सितंबर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू,अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीडिय़ा प्रभारी संजय चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया।
कैट ने पांचजन्य के आगामी संस्करण में गए प्रमुख लेख की बहुत सराहना की है, जिसमें अमेजन को ईस्ट इंडिया कंपनी के रूप में उद्धृत किया गया है। इस लेख ने पिछले दो वर्षों से कैट के निरंतर रुख की पुष्टि की है कि अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का दूसरा संस्करण बनने की कोशिश कर रहे हैं।
श्री पारवानी और श्री दोशी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में यह हम कई बार प्रमाणित कर चुके हैं कि इन दोनों कंपनियों का व्यवसाय मॉडल ईस्ट इंडिया कंपनी के समान है, जो गुणवत्ता का दावा करने के बावजूद सस्ती दर पर सामान बेचती है जिससे देश की जनता को अपनी पसंद को दरकिनार कर सस्ते में माल खरीदने की आदत लग जाये।
कैट ने बताया कि इससे देश मे रिटेल सेक्टर में प्रतिस्पर्धा अपने आप समाप्त हो जायेगी और ये विदेशी कंपनियां अपने पक्ष में बाजार पर एकाधिकार जमाने के बाद अधिक कीमत पर सामान बेचना शुरू कर देंगी और किसी भी प्रतिस्पर्धा के अभाव में उपभोक्ता के पास इनसे सामान खरीदने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। ठीक यही काम ईस्ट इंडिया कंपनी ने किया था और देश पर मौका लगते ही अपना कब्जा किया। अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों भारत के ई-कॉमर्स और खुदरा व्यापार पर कब्जा करके हमारे देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक संस्कृति दोनों पर आक्रमण करना चाहते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


