कारोबार
भीलवाड़ा में सफलतापूर्वक आयोजित की फैब्रिकेटर मीट
रायपुर, 26 फरवरी। संभव स्टील ट्यूब्य ने बताया कि भीलवाड़ा में संभव स्टील की फैब्रिकेटर मीट, 100 से अधिक व्यापारिक सहयोगी हुए शामिल_ संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के स्टेनलेस स्टील डिवीजन ने भीलवाड़ा स्थित होटल डीलाइस में अपने अधिकृत एसोसिएट पाइप निर्माता चिरायु स्टील के साथ फैब्रिकेटर मीट का सफल आयोजन किया।
संभव स्टील ने बताया कि इस कार्यक्रम में भीलवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 100 फैब्रिकेटर एवं रिटेलर की सक्रिय सहभागिता रही। देश के अग्रणी स्टील उत्पादकों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर चुके संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड को उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील कॉइल, गैल्वनाइज्ड कॉइल तथा ईआरडब्ल्यू पाइप एवं ट्यूब्स के निर्माण में उत्कृष्टता के लिए व्यापक रूप से पहचाना जाता है।
संभव स्टील ने बताया कि अत्याधुनिक उत्पादन सुविधाएँ, कड़े गुणवत्ता मानक एवं सुदृढ़ वितरण नेटवर्क कंपनी को उद्योग में विशिष्ट स्थान प्रदान करते हैं। चिरायु स्टील, संभव स्टील के अधिकृत स्टेनलेस स्टील पाइप निर्माता के रूप में इसी गुणवत्ता और भरोसे को क्षेत्रीय बाजार तक सशक्त रूप से पहुंचा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कंपनी की प्रोफाइल, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली एवं व्यापक उत्पाद श्रृंखला पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।
संभव स्टील ने बताया कि उपस्थित प्रतिभागियों ने संभव स्टील के उत्पादों की मजबूती, बेहतर फिनिशिंग और निरंतर गुणवत्ता की सराहना की तथा इसे दीर्घकालिक व्यावसायिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर कंपनी के नेशनल सेल्स हेड बृजेश त्रिपाठी, जीएम सेल्स शिरीष राठी एवं देशदीपक पांडे सहित मार्केटिंग टीम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। चिरायु स्टील के संचालक अभिषेक मालपानी भी अपनी टीम सहित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।


