कारोबार
रायपुर, 26 फरवरी। अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ ने बताया कि सामाजिक इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित दो चलित स्वास्थ्य सेवा इकाइयों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
अदाणी पावर ने बताया कि संयंत्र के परिधीय क्षेत्र के 23 गाँवों और रेल लाइन क्षेत्र के 18 गाँवों सहित कुल 41 गाँवों में पहुँचकर इन इकाइयों की टीम ने 36,525 ग्रामीणों को नि:शुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराईं। ये चलित इकाइयाँ अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में हेल्पएज इंडिया द्वारा संचालित की जा रही हैं।
अदाणी पावर ने बताया कि प्रत्येक इकाई में एक एमबीबीएस चिकित्सक, एक औषधि वितरक, एक वाहन चालक और एक सामाजिक संरक्षण अधिकारी शामिल हैं, जो निर्धारित मार्ग योजना के अनुसार नियमित रूप से शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को उपचार एवं परामर्श प्रदान करते हैं।
वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 1,137 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 36,525 लोग लाभान्वित हुए। इनमें 14,705 पुरुष, 16,471 महिलाएँ तथा बड़ी संख्या में बुजुर्ग मरीज शामिल थे।
अदाणी पावर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य जाँच और उपचार की सुविधा के अभाव में ये चलित स्वास्थ्य सेवा इकाइयाँ इन समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा साबित हुई हैं। टीम ने वर्षभर विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण एवं सेवाएँ प्रदान कीं। इनमें 16,687 रक्तचाप जाँच, 2,412 मधुमेह जाँच तथा 397 हीमोग्लोबिन परीक्षण शामिल हैं।
अदाणी पावर ने बताया कि टीम ने 89 घरों में जाकर असमर्थ एवं बुजुर्ग मरीजों को उनके घर पर ही दवाइयाँ और उपचार उपलब्ध कराया। इसके अतिरिक्त, 162 स्वास्थ्य जागरूकता सत्रों के माध्यम से 3,361 ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं परामर्श दिया गया।
अदाणी फाउंडेशन ने बच्चों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता दी। वर्षभर में चार विद्यालय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 316 बच्चों की स्वास्थ्य जाँच की गई तथा उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान की गई।


