कारोबार

छग मदरसा बोर्ड आयोजित परीक्षा 20 अप्रैल से
27-Feb-2026 3:15 PM
छग मदरसा बोर्ड आयोजित परीक्षा 20 अप्रैल से

रायपुर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने बताया कि बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा की समय सारिणी की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा दिनांक 20 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर दिनांक 04 मई 2026 तक जारी रहेगी। परीक्षा का समय प्रात: 10 बजे से 1:00 बजे तक निर्धारित है। हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा के अंतर्गत 20 अप्रैल को सामान्य हिन्दी, 22 अप्रैल को सामान्य अंग्रेजी/सामान्य संस्कृत, 25 अप्रैल को गणित, 27 अपै्रल को विशिष्ट उर्दू, 29 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान एवं 02 मई 2026 को विज्ञान के प्रश्न-पत्र होंगे।

 अध्यक्ष ने बताया कि हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा के तहत 20 अप्रैल को विशिष्ट उर्दू, 22 अप्रैल को व्यवसाय अध्ययन, गणित/जीव विज्ञान, भूगोल, 25 अप्रैल को अर्थ शास्त्र, भौतिकी, 27 अप्रैल को रसायन,लेखा शास्त्र , इतिहास, 29 अप्रैल को सामान्य अंग्रेजी/सामान्य हिन्दी, 02 मई को राजनीति शास्त्र एवं  04 मई को  समाज शास्त्र के पर्चे होंगे।


अन्य पोस्ट