बिलासपुर

एसईसीएल सीएमडी दुहन को डब्ल्यूसीएल का अतिरिक्त प्रभार
01-Feb-2026 7:11 PM
एसईसीएल सीएमडी दुहन को डब्ल्यूसीएल का अतिरिक्त प्रभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 1 फरवरी। कोयला मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार एसईसीएल के  अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह अतिरिक्त जिम्मेदारी 1 फरवरी  से मिला है जो प्रारंभिक रूप से तीन माह की अवधि या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

 


अन्य पोस्ट