बीजापुर
पंचशील आश्रम में कोरोना ब्लास्ट, 22 युवतियां पॉजिटिव, होमआइसोलेशन में
28-May-2021 10:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बीजापुर, 28 मई। भैरमगढ़ ब्लॉक के कुटरू गांव में संचालित पंचशील आश्रम में एक दिन में कोरोना के 22 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। कोरोना के इतने मामले को देख प्रशासन भी अलर्ट हो गया हैं। शुक्रवार को कुटरू स्थित पंचशील आश्रम में एक साथ 22 युवतियां कोरोना पॉजिटिव आई हैं। आज इन सभी एंटीजेन टेस्ट किया गया था, जिसमें ये सभी पॉजिटिव आई हैं। सभी संक्रमित पाई गई युवतियों को होमआइसोलेशनमें रख इलाज किया जा रहा हैं। बीजापुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी ने बताया कि सभी का होमआइसोलेशन में उपचार चल रहा हैं। ज्यादा गंभीर वालों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


