बीजापुर

अखिल भारतीय वॉलीबॉल स्पर्धा में जबलपुर रेलवे चैंपियन
21-Feb-2026 9:45 PM
अखिल भारतीय वॉलीबॉल स्पर्धा में जबलपुर रेलवे चैंपियन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 21 फरवरी। यहां मिनी स्टेडियम में ऐतिहासिक तीन दिवसीय अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का 20 फरवरी को भव्य समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में जबलपुर रेलवे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इनकम टैक्स पुणे को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

 

प्रतियोगिता में देश के आठ राज्यों की टीमों सहित संभाग एवं जिले की टीमों ने भाग लिया। लगभग 160 खिलाड़ी एवं 40 ऑफिशल इस आयोजन का हिस्सा बने, जिससे प्रतियोगिता का स्तर राष्ट्रीय रहा।

विजेताओं में प्रथम स्थान- जबलपुर रेलवे को 1,00,000 रु, द्वितीय स्थान-इनकम टैक्स पुणे को 51,000 रु., तृतीय स्थान- छत्तीसगढ़ पुलिस को 21,000 रु., चतुर्थ स्थान- तमिलनाडु वॉलीबॉल टीम को 11,000 रु. पुरस्कार दिया गया।

बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- अभिराज (जबलपुर रेलवे), बेस्ट ब्लॉकर- टी. चंद्रशेखर (छत्तीसगढ़ पुलिस), बेस्ट सेटर- ऋ तुराज (जबलपुर रेलवे), बेस्ट अटैकर- संकेत (इनकम टैक्स पुणे)

 समापन समारोह में अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य  शंकरैया माडवी, जिला पंचायत सदस्य  मैथ्यूज कुजुर, नगर पालिका अध्यक्ष  गीता सोम पुजारी, जनपद सदस्य धनेश्वरी बाकडे, समस्त पार्षदगण एवं वरिष्ठ नागरिक घासीराम नाग विशेष रूप से मौजूद रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर संबित मिश्रा, वन मंडलाधिकारी आर.के. जांगड़े, जिला सीईओ  नम्रता चौबे, सीआरपीएफ कमांडेंट, एसडीएम जागेश्वर कौशल, खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल, डिप्टी कलेक्टर  उत्तम पंचारी सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

तीन दिनों तक चले इस आयोजन में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा का परिचय दिया। दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने फाइनल मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया। यह प्रतियोगिता क्षेत्र में व्हॉलीबॉल के बढ़ते स्तर और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।


अन्य पोस्ट