बीजापुर

सद्भावना महोत्सव में कलाकारों ने मचाया धमाल
02-Feb-2026 8:59 PM
सद्भावना महोत्सव में कलाकारों ने मचाया धमाल

स्नेहा बनी मिस और आशीष मिस्टर बीजापुर

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बीजापुर, 2 फरवरी।
बीस वर्षों से कला और संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय सद्भावना मंच बीजापुर द्वारा आयोजित सद्भावना महोत्सव 2026 ने अपने दो दिवसीय आयोजन में नगर वासियों का दिल जीत लिया। आनंद मेला में जहां महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला वही स्टेज शो में युवाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से लगातार छ: घण्टे तक अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

इस आयोजन में नीलम जैन को किचन क्विन, तेनजीन गोग को सुपर सिंगर, समृद्धि और हर्षित सुपर डांसर नच बलिए तथा स्नेहा और टाइगर गु्रप सुपर डांसर बुुगी-वूगी के लिए बेस्ट परफॉरमेंस का खिताब मिला। आयोजन में क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी, कलेक्टर संबित मिश्रा, एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव, डीआईजी सीआरपीएफ बी.एस. नेगी, एसडीएम जागेश्वर कौशल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे सहित बढ़ी संख्या में दर्शक मौजुद रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर संबित मिश्रा ने कहा कि जनभागीदारी से आयोजित यह आयोजन एक मिशाल है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगो की मौजूदगी यहां के प्रतिभाओं को देखने के लिए एकत्रित हुई है। आयोजन की भव्यता और प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों को देखकर यह महसूस हो रहा है यह आयोजन किसी रियालिटी शो से कम नही है।

एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने कहा कि यहा आयेाजन बीजापुर के बदलते हुये माहौल को दिखाने का एक शानदार अवसर है और जिस तरह से इस आयोजन में ढेर सारे कार्यक्रम के साथ-साथ एक से बढ़कर एक कार्यक्रम स्थानीय बच्चों ने दिखाया है वह बेहद लाजवाब है।

 विधायक विक्रम मण्डावी ने कहा कि सदभावना मंच स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देकर आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है इसके लिए मंच के प्रयास सराहनीय है। बीस वर्षों से मंच ने अपने प्रयासों से स्थानीय बच्चों को प्रतिभा दिखाने का जो अवसर दिया है वह अनुकरणीय है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने सदभावना महोत्सव को बीजापुर की पहचान बताते हुये कलाकरो के प्रस्तुतियों को बेहद शानदार बताया।

स्टेज शो में सुपर डांसर सोलो में पिंटु कश्यप ने मारी बाजी जबकि सुपर डांसर डयूट में समृद्धि एवं हर्षित प्रथम, रोहन एवं प्रतिज्ञा द्वितीय, स्नेहा एवं कोमल तृतीय, पल्लवी एंव रिद्धी चतुर्थ, पल्लवी एवं अमृता पांचवे स्थान पर रहे। फैंसी ड्रेस में वैदिक भोई प्रथम, अमायरा द्वितीय, रोली चैपडा़ तृतीय, प्रसिद्ध वेंजामी चतुर्थ, मेक्लीशा पंाचवे स्थान पर रहे।
सारेगामा सुपर सिंगर का खिताब तेनजीन गोग ने हासिल किया जबकि निशान झाड़ी दूसरे, वेदांश जुमड़े तीसरे, आकाश दुबे चैथे, विनिता मिंज पंाचवे स्थान पर रही।

सुपर डांसर बुगीवूगी में स्नेहा गु्रप प्रथम, टाईगर गु्रप द्वितीय, अंकिता गु्रप तृतीय, तानिया गु्रप चतुर्थ और पांचवे स्थान पर अलिशा गु्रप ने कब्जा जमाया। मिस्टर बीजापुर का खिताब आशीष पुजारी और मिस बीजापुर का खिताब स्नेहा मिंज को मिला।

सभी विजेताओं को 264500 की नगद राशि के साथ एप्पल आईफोन, रेफिजरेटर, वाशिंग मशीन, स्मार्ट टी.वी. जैसे आकर्षक इनाम दिये गये।

पुनर्वास नीति से मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों ने सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी पर देशभक्ति का संदेश दिया ।

शानदार नृत्य प्रस्तुति मंत्रमुग्ध
विधायक, कलेक्टर, एसपी, डीआईजी सीआरपीएफ सहित उपस्थित अतिथियों और दर्शक गणों ने शानदार परफॉर्मेंस के लिए खड़े होकर तालियों से अभिवादन किया।


अन्य पोस्ट