बीजापुर

शहीद की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 1.10 करोड़ का चेक सौंपा
30-Dec-2025 4:20 PM
शहीद की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 1.10 करोड़ का चेक सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 30 दिसंबर। नक्सली विरोधी अभियान के दौरान अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त डीआरजी बीजापुर में पदस्थ आरक्षक स्व. दिनेश नाग के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

18 अगस्त 2025 को नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए आरक्षक दिनेश नाग की पत्नी पूजा नाग को सोमवार को 1.10 करोड़ एक करोड़ दस लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह चेक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बीजापुर शाखा द्वारा जारी किया गया, जिसे पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने सम्मानपूर्वक सौंपा।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स)  अमन कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  चन्द्रकांत गवर्ना, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बीजापुर के शाखा प्रबंधक अभय प्रताप सिंह, बीडीएम  विजय झाड़ी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत प्रदान की गई यह सहायता राशि शहीद जवान के परिवार के प्रति कृतज्ञता एवं संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शहीद आरक्षक दिनेश नाग का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।


अन्य पोस्ट