बीजापुर

सुशीला को अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि
10-Dec-2025 10:55 PM
सुशीला को अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 10 दिसंबर। जिले के गंगालूर की निवासी सुशीला गावड़े कलमू ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से प्रो. के. पद्मावती के कुशल मार्गदर्शन में स्कोप एंड ओपर्चुयूनिटी ऑफ एम्पायमेंट जेनेरेशन विथ द हेल्प ऑफ एमएसएमई सेक्टर इन द बस्तर डिवीजन विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

बीते 8 दिसम्बर को आयोजित अंतिम साक्षात्कार में उनके शोध कार्य को प्रशंसा प्राप्त हुई तथा सफल प्रस्तुति के उपरांत इन्हें औपचारिक रूप से डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। वर्तमान में डॉ. सुशीला गावड़े कलमू शासकीय इंद्रावती महाविद्यालय भोपालपटनम (बीजापुर) में अर्थशास्त्र विषय की सहायक प्राध्यापक के रूप में सेवाएँ दे रही हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करना न केवल उनके परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है, बल्कि जिले की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

डॉ. सुशीला गावड़े कलमू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों, माता-पिता तथा शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, निरंतर लगन और आत्मविश्वास के बल पर ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 


अन्य पोस्ट