बीजापुर

बीजापुर पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा से गीता होंगी प्रत्याशी
27-Jan-2025 6:37 PM
बीजापुर पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा से गीता होंगी प्रत्याशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 27 जनवरी। नगर पालिका परिषद बीजापुर के अध्यक्ष पद के लिए अंत: भाजपा संगठन ने सर्वसम्मति से  गीता सोम पुजारी के नाम पर मुहर लगा दी है।

बताया जाता है कि बीजापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से कई दावेदारों ने टिकट के लिए जोर लगाया  था। इनमें प्रमुख रूप से उर्मिला तोकल, भाग्यवती पुजारी, देविंदा राणा व गीता सोम पुजारी का नाम शामिल थे।

इन नामों पर गहन विचार कर सर्वसम्मति से गीता सोम पुजारी के नाम पर भाजपा संगठन ने मुहर लगाकर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। ज्ञात हो कि गीता पुजारी पूर्व सरपंच, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व पालिका अध्यक्ष सुखलाल पुजारी  व पूर्व पालिका अध्यक्ष भाग्यवती पुजारी की बहू है। बीजापुर ग्राम पंचायत से नगर पंचायत व नगर पालिका की राजनीति में पुजारी परिवार का खासा प्रभाव रहा है। एक बार फिर से पुजारी परिवार पर भाजपा ने भरोसा जताकर गीता पुजारी को टिकट दिया है।


अन्य पोस्ट