बीजापुर

दीपावली महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
26-Oct-2024 10:25 PM
 दीपावली महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भोपालपटनम, 26 अक्टूबर। दीपावली महापर्व को लेकर शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीएम यशवंत नाग थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े, तहसीलदार लक्ष्मण राठिया, जनपद सीईओ दिलीप उइके कि मौजूदगी में आयोजित की गई।

इस बैठक में स्थानीय व्यापारी, गणमान्य  नागरिक पत्रकार, व्यापािरयों ने हिस्सा लिया। इस दौरान तहसीलदार ने लोगों से हर पर्व की तरह इस पर्व को भी शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने की अपील की।

इस दौरान तहसीलदार ने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान लोग सतर्कता बरतें, आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतें तथा खुले स्थान में पटाखे आदि जला सकते हैं व आग बुझाने के पर्याप्त साधन रखने की अपील की। नेशनल हाइवे से कुछ दूर हटाकर दुकाने लगाने को कहा गया है।

बैठक में स्थानीय व्यापारियों से चर्चा कर पटाखा दुकानों को एक स्थान पर लगाने कहा गया। तहसीलदार ने व्यापारियों के साथ जाकर  दुकानों के  लिए जगह भी देखा।

 वहीं थाना प्रभारी ने बढ़ते अपराधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीपावली पर रात तक दुकाने खुली रहती हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग की जाएगी।

नगर में इस मौके पर आपराधिक तत्वों की जानकारी देने को कहा गया। थाना प्रभारी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने व्यापारियों से सहयोग माँगा। अधिकारियों ने सभी को दीपावली की बधाई दी।

 इस बैठक में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स उपाध्यक्ष इरशाद खान स्थानीय व्यापारी संघ के अध्यक्ष ज़ी. प्रेम कुमार, ज़ी.  मुरलीधर, तेज नारायण सिंह, बी विश्वनाथ, मुरली चांडक, पी. श्रीनिवास, रियाज खान, पनगंटीवार वेंकटेश्वर, मनोज इमड़ी, साबिर खान, मुर्गेश शेट्टी, ए. वैभव, सजंय लिखितकर, अन्य व्यापारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट