बीजापुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अस्पताल प्रांगण की सफाई
19-Sep-2024 11:12 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अस्पताल प्रांगण की सफाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भोपालपटनम, 19 सितंबर। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे रहे सेवा पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रांगण की गन्दगी साफ की।

कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

 इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष वेंकटेश्वर यालम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जया देवी चिडेम, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिंकी परस्ते, ऋतु मडे, देवा बोज्जी, कविता कोरम, सचिन आत्रम,  मंडल कोषाध्यक्ष गोविंद कुमरे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष साई कृष्णा सेट्टी एवं समस्त अस्पताल स्टॉफ उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट