बीजापुर
हर घर तिरंगा रैली निकाली
12-Aug-2024 3:40 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भोपालपटनम, 12 अगस्त। नगर पंचायत भोपालपटनम में आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाने नगर में तिरंगा रैली निकाली गई हैं।
रविवार को नगर पंचायत के समस्त स्टाफ एवं महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा और जय हिन्द के नारों के साथ रैली निकालकर नगर भ्रमण किया गया। नगर के दुकानों मकानों मे 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है। तिरंगा रैली के बाद हर घर तिरंगा की शपथ दिलाई गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे