बीजापुर
भाजपा नेता अजय सिंह पार्टी से निष्कासित
06-Aug-2024 10:37 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बीजापुर, 6 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने भैरमगढ़ निवासी व भाजपा नेता अजय सिंह को भाजपा जिला इकाई की कार्रवाई की अनुशंसा पर पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें उल्लेख है कि भैरमगढ़ में आदिवासी युवक के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में पुलिस द्वारा अजय सिंह पर कानूनी कार्रवाई की गई है। अजय सिंह पर पार्टी की छवि धूमिल करने की बात भी भाजपा के इस पत्र में लिखी हुई है। पार्टी की सदस्यता से निष्कासन की कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने की है।
ज्ञात हो कि दो दिन पहले ही रविवार को भैरमगढ़ निवासी अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा जेल भेजा है।
अजय सिंह के खिलाफ पूर्व में अलग-अलग धाराओं में 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं, और कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी हुई है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे