बीजापुर

राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक राठौर ने दिया त्याग पत्र, राव बनाये गए मिशन समन्वयक
29-Jun-2024 10:45 PM
राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक राठौर ने दिया त्याग पत्र, राव बनाये गए मिशन समन्वयक

बीजापुर, 29 जून। राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक पद रहे विजेंद्र राठौर ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उनकी जगह पर अब सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा के एमव्ही राव को राजीव गांधी शिक्षा मिशन का जिला समन्वयक बनाया गया हैं।

शुक्रवार की रात कलेक्टर अनुराग पांडेय ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक विजेंद्र राठौर के त्यागपत्र देने से उनकी जगह पर व्याख्याता सहायक जिला परियोजना अधिकारी माध्यमिक स्तर एमव्ही राव को राजीव गांधी शिक्षा मिशन का नया जिला समन्वयक बनाया गया है।

विजेंद्र राठौर को उनके मूल संस्था शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पदस्थ किया गया है, वहीं एम व्ही राव को मिशन समन्वयक बनाये जाने पर उनकी जगह सहायक जिला परिजना अधिकारी समग्र शिक्षा माध्यमिक स्तर  के पद पर विजय कुमार झाड़े को पदस्थ किया गया है।


अन्य पोस्ट