बीजापुर

भाजपा के दिग्गजों के साथ महेश कश्यप का डोर-टू-डोर प्रचार
16-Apr-2024 8:46 PM
भाजपा के दिग्गजों के साथ महेश कश्यप का डोर-टू-डोर प्रचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भोपालपटनम, 16 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी बस्तर के दिग्गज नेता केदार कश्यप, किरण देव के साथ लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने नगर में डोर-टू-डोर जाकर वोट मांगा।

चुनाव प्रचार के अंतिम समय में मंगलवार को भाजपा खेमे के नेताओं ने भोपालपटनम का रुख करते हुए मोदी की गारंटी लेकर मैदान में उतरे। संभाग, जिले व ब्लॉक स्तर के नेताओं ने अपना बड़ा हुजूम दिखाते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। 

नगर में पहली दफा आये प्रत्याशी महेश कश्यप, मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड पर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में जोश नजर आ रहा हैं। पार्टी के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई थी।

 बस्तर की लोकसभा सीट पर 19 तारीख को मतदान होना है, इसके लिए प्रत्याशी अपना दम लगा रहे हैं। कांग्रेस ने इस इलाके में सितक्का को प्रचार में उतारा था। अब भाजपा ने केदार कश्यप और किरण देव को स्टार प्रचारक बनाकर मैदान में भेजा है। 

शिव मंदिर में माथा टेक घर-घर मांगे वोट
प्रचार में आए महेश कश्यप ने सबसे पहले शिव मंदिर में भगवान शिव पार्वती के सामने माथा टेककर प्रचार करने उतरे। मंदिर से फारेस्ट नाका तक घर-घर दुकान-दुकान जाकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। महेश कश्यप के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा हुआ था। अब की बार 400 पार के नारे लेकर कार्यकर्ता घूम रहे थे।
 
इस दौरान जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, गुज्जा वेंकट, अजय सिंह, नंदकिशोर राणा, मण्डल अध्यक्ष यालम वेंकट, नीलम गणपत, उगेंद्र वासम, मुरली मनोहर चांडक, राकेश केतारप, गिरिजा शंकर तामडी, सचिन आत्रम, बिलाल खान, गोविंद कुमरे, जया चिडेम, रिंकी परस्ते, सरिता कुडेम, निर्मला आत्राम, आंनद पडिसलावार, साई चेट्टी आनकारी सुधाकर, पेद्दी लक्ष्मीनारायण, अखिलेश गुरला नरसिंह रेड्डी व बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट