बीजापुर
211 हड़ताली संविदाकर्मियों की नौकरी समाप्त
01-Aug-2023 8:12 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 1 अगस्त। सोमवार को हड़ताली संविदाकर्मियों पर बर्खास्तगी की गाज गिरी। नेशनल हेल्थ मिशन के 211 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश निकला। कलेक्टर राजेन्द्र काटारा ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि हड़ताल में गए अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल कार्यस्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, परंतु संबंधित कर्मचारियों के द्वारा आज तक अपनी उपस्थिति नहीं दी गई है। अत: उक्त अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों की तत्काल सेवा समाप्त की जाती है।
ज्ञात हो कि संविदाकर्मी नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे