बीजापुर

कांग्रेस ने शुरू किया हाथ से हाथ जोड़ो महाभियान
28-Jan-2023 3:38 PM
कांग्रेस ने शुरू किया हाथ से हाथ जोड़ो महाभियान

अभियान में घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 28 जनवरी।
गुरुवार से कांग्रेस का देशव्यापी महाभियान हाथ से हाथ जोड़ो की शुरूआत बीजापुर नगर कर दी गई है। यह अभियान जिले के सभी ब्लॉकों से एक साथ हाथ जोड़ो महाअभियान के तहत जनसंपर्क यात्रा निकाली, जो जिले के सभी बूथों व लोगों के घर-घर तक जाएगी।

जिला मुख्यालय में जि़ला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पर्यवेक्षक कामेश्वर गौतम व बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने जि़ला कांग्रेस कार्यालय  से दोपहर 12 बजे यात्रा की शुरूआत की, जो नगर के वार्ड क्रमांक 13 में समाप्त हुई है। यह महाअभियान अगले दो महिनों तक चलेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो महाअभियान में सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक दिन में कम से कम 10 किमी यात्रा करेगी। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा की जाएगी। यह जनसंवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार है। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में जिले के सभी ग्राम पंचायतों, गांवों, मतदान केंद्रों और हर घर तक जाएगी।

अध्यक्ष लालू राठौर ने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने कांग्रेस पार्टी हाथ जोड़ो यात्रा जिले भर में निकाल रही है। जिसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द देश की एकता व अखंडता का संदेश दिया जायेगा। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं और कार्यो को तथा मोदी सरकार की विफलता को भी कांग्रेसी प्रचार के माध्यम से बताएगी।   इस दौरान जि़ला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जि़ला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ो के शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट