बीजापुर

भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री समर्थकों संग कांग्रेस प्रवेश
26-Dec-2022 8:54 PM
भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री समर्थकों संग कांग्रेस प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बीजापुर,  26 दिसंबर।
सोमवार को भैरमगढ़ ब्लॉक के भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री रहे रामसिंग पैयगर ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोडक़र कर कांग्रेस में शामिल हो गए। 

रामसिंग व कार्यकर्ताओं ने  कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में विधिवत प्रवेश किया। विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा से कांग्रेस प्रवेश करने वालों को पुष्पहार और कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर शुभकामनाएँ दी और कांग्रेस पार्टी में विधिवत प्रवेश कराया है। 

भैरमगढ़ ब्लॉक के पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री रामसिंग पैयगर के साथ भाजपा से कांग्रेस पार्टी प्रवेश करने वालों में राजू राम वेट्टी, लक्षमण वेट्टी, सामनाथ सुरोखिया, टिनकेश्वर पैयगर, लालसाय वेट्टी, लखमू राम वेट्टी, शिववती पैयगर, विजय वेट्टी और राजेश वेट्टी प्रमुख रूप से शामिल है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट