बीजापुर

नेला कांकेर में मुठभेड़, टेकमेटला में स्पाइक होल की चपेट में आये जवान
30-Nov-2022 10:12 PM
नेला कांकेर में मुठभेड़, टेकमेटला में स्पाइक होल की चपेट में आये जवान

  उसूर थाना क्षेत्र की घटना  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बीजापुर, 30 नवंबर।
बुधवार को उसूर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर घटनाएं हुई है। 

पहली घटना में सर्चिंग पर निकले जवानों की नेला कांकेर के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। हालांकि इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली हैं। वहीं दूसरी घटना सीतापुर कैम्प टेकमेटला की ओर गश्त पर निकले जवानों में दो जवान नक्सलियों द्वारा लगाये गये स्पाइक होल की चपेट में आने से घायल हो गए। 

घायल जवानों में इंस्पेक्टर गुकुल चंद जाट को पैर में गहरी चोट लगी है, वहीं कांस्टेबल संजय कुमार को भी पैर में मामूली चोट पहुंची हैं। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा हैं।  

नेला कांकेर के जंगलों में जवानों की संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर गई हुई थी, तभी घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी हमला बोला। दोनों तरफ से कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। मुठभेड़ में दोनों तरफ से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।


अन्य पोस्ट