बीजापुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 22 जुलाई। पीसीसी के निर्देश पर शुक्रवार को जि़ला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के समन के विरोध में जि़ला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान जि़ला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि ईडी भाजपा की एजेंट की तरह काम कर रही है। ईडी की भूमिका मोदी सरकार में भाजपा की प्रचार-प्रचार तंत्र के अलावा कुछ नहीं है। ईडी भाजपा की एजेंट की तरह काम करना बंद करे। लालू राठौर ने आगे कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, मोदी सरकार से सवाल पूछते हैं, जो जनता से जुड़े एवं देश के भविष्य से संबंधित होते हंै। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सवाल का जवाब देने से बचने मोदी सरकार ईडी का नोटिस भेजती है। कांग्रेस भाजपा का डट कर मुकाबला करेगी।
धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।