बीजापुर

नक्सलियों ने पूर्व मंत्री गागड़ा पर लगाया झूठ बोलने का आरोप
26-Feb-2022 9:58 PM
नक्सलियों ने पूर्व मंत्री गागड़ा पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

प्रेसनोट जारी कर लगाए कई आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 26 फरवरी।
नक्सलियों ने पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया हैं। इतना ही नहीं भाजपा शासनकाल में हुए आदिवासियों की हत्या में उनके शामिल होने का भी आरोप लगाया गया है।

नक्सलियों ने प्रेसनोट जारी आरोप लगाया है कि पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा पत्रकारों को समर्थन देते कांग्रेस और नक्सलियों के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया था। इस पर पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी सचिव मोहन के नाम से जारी प्रेस विज्ञप्ति में नक्सलियों ने गागड़ा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। साथ ही भाजपा कार्यकाल में हत्याओं में महेश गागड़ा को भी शामिल बताया है, वहीं भूपेश  सरकार के 3 सालों के नरसंहारों के खिलाफ जनता द्वारा चलाए जा रहे आंदोलनों के किया गया उल्लेख किया गया है। पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी सचिव मोहन के नाम जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा और कांग्रेस सत्ता में आकर खूनी खेल खेलकर पेपर और मीडिया के जरिये झूठे प्रचार कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट