बीजापुर
संभागीय पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष झाड़ी ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 19 फरवरी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय झाड़ी के नेतृत्व बस्तर संभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर संगठन की मजबूती व जिले में पार्टी के विस्तार पर विशेष रूप से जोर दिया गया।
यहां भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित जेसीसीजे की पहली बैठक जिलाध्यक्ष विजय झाड़ी ने संभागीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित की। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय झाड़ी ने सबसे पहले पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत कर जिले में पार्टी का विस्तार करने अभी से जुट जाना है। पदाधिकारी पद की गरिमा के साथ अनुशासन में रहकर प्रदेश के सभी आदेशों का पालन करते हुए एक होकर काम करें। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व की कमियों को भूलकर एक मजबूत टीम के साथ क्षेत्रीय पार्टी की जमीनी स्तर पर सोच को पहुंचाकर संगठन को मजबूती देना है।
अध्यक्ष झाड़ी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि संगठन के भीतर आपसी मनमुटाव बिल्कुल न हो, इस बात का खास ख्याल रखना होगा। जिलाध्यक्ष की बातों पर संभागीय पदाधिकारियों ने भी सहमति व्यक्त कर उनकी हौसला अफजाई की।
इस अवसर पर संभागीय प्रभारी संकल्प दुबे, संभागीय अध्यक्ष टंकेश्वर भारद्वाज, अमित पांडेय, नरेंद्र मिश्रा, सकनी चन्द्रिया, जमुना सकनी, दीपक मरकाम, गुड्डु कोरसा, जम्मु ठाकुर, चलमैया अंगनपल्ली, रौशन झाड़ी, बालकिशन बजाज, नरेंद्र पदम, राजेन्द्र कोर्राम, केजी सुधाकर, सुरेश यादव, चंद्रेश माड़वी व अनिता शेट्टीया मौजूद रहे।


