बीजापुर

कांग्रेस-भाजपा ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की सूची
01-Dec-2021 10:05 PM
कांग्रेस-भाजपा ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की सूची

बीजापुर, 1 दिसंबर। कांग्रेस ने भोपालपटनम व भैरमगढ़ नगर पंचायत के पार्षदों की सूची भाजपा से पहले जारी कर दी है। भाजपा में प्रत्याशी चयन को लेकर लगातार मंथन चलता रहा, फिर भाजपा ने भी देर शाम प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

भोपालपटनम व भैरमगढ़ नगर पंचायत के लिए आगामी 20 दिसम्बर को होने वाले चुनाव में कांग्रेस ने दोनों ही जगहों पर बैठक कर प्रत्याशियों की सूची पीसीसी को भेज दी थी। इसके बाद मंगलवार की शाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडऩे वाले पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। हालांकि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का कहना है कि सूची तो जारी कर दी गई है, लेकिन अंतिम समय में रिजर्व वार्डों में कोई स्थिति निर्मित होने पर वहां प्रत्याशी परिवर्तन किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत भोपालपटनम व भैरमगढ़ में वर्तमान में भाजपा के ज्यादा पार्षद हंै। भैरमगढ़ में 8 भाजपा के और 7 कांग्रेस के पार्षद हैं, वहीं भोपालपटनम में 12 भाजपा के व तीन कांग्रेस के पार्षद हैं। जबकि पिछले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सीधे चुनाव हुआ था, जिसमें भोपालपटनम से कांग्रेस व भैरमगढ़ से भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस बार पार्षद ही अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।


अन्य पोस्ट