बेमेतरा
बेमेतरा, 21 दिसंबर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंडरका में न्योता भोज संदीप चौहान ग्राम कोटवार के पुत्र राज चौहान के जन्मदिन पर न्योता भोज का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें खीर,पुड़ी,दाल,चावल, दो प्रकार की सब्जी, पापड़ सहित पौष्टिक आहार की व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चें, स्टाफ एवं ग्रामीण माताओं ने न्योता भोज ग्रहण किया। शाला परिवार की ओर से बच्चे को उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान की गई तथा परीक्षा पे चर्चा के तहत माता उन्मुखीकरण बैठक का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रहलाद कुमार टिकरिहा, केवरा सेन, भुवन सिंह ध्रुव, कान्ति नागे, राज राजेश्वर राजा, रविकुमार निषाद, संजय कश्यप, सुरेश वर्मा, रागिनी शर्मा, योगेश्वरी परगनिहा, देवकुमारी गायकवाड़, अन्नपूर्णा जागड़े विद्या चौहान सहपरिवार संदीप चौहान, रसोइयां दीदी, छात्र छात्राएं एवं ग्रामीण माताएँ सभी शामिल थे।


