बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 10 अक्टूबर। शहर के कोबिया वार्ड में अज्ञात चोर ने मकान का ताला तोडक़र पौने दो लाख के जेवर व नगद रकम चोरी कर ली है। पुलिस ने प्रार्थी शुक्ला की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 9 कोबिया में कलक्टोरेट के पीछे दिन दहाड़े एक मकान में चोरी हो गई। मकान मालिक उत्कर्ष शुक्ला व उसकी मां रेखा शुुक्ला दोनों बुधवार की सुबह काम पर चले गए थे। इसके बाद दोनों शाम को वापस लौटे तो घर का ताला टूटा होना पाया।
घर के अंदर अलमारी का लॉकर तोडक़र अंदर रखे सोने का लॉकेट, दो अंगूठी, सोने का गोली दाना, सोने की मूर्ति, चांदी का पायल, चूड़ी, सिक्का समेत कुल 1 लाख 68 हजार का जेवर के साथ ही अलमारी में रखे नगद रकम 10 हजार की भी चोरी कर लिए।
प्रार्थी उत्कर्ष ने थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 305अ, 331 तीन के तहत अपराध कायम किया गया है। पुलिस ने विवेचना प्रारंभ कर दिया है।
घर छोड़ते ही चोरी होना चितांजनक
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों चोरों ने अवकाश व त्यौहार के समय घर में ताला लगाकर जाने वाले या फिर घर में ताला बंद कर नौकरी पर जाने वालों के सूने मकानों को निशाना बनाया है। कई घरों में ताला बंद कर जाने के चंद घंटे बाद ही चोरी होना चिंताजनक स्थिति बनते जा रही है।


