बेमेतरा
कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन सृजन अभियान की दी जानकारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 9 अक्टूबर। जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन में जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत प्रेसवार्ता आयोजित की गई। आयोजित इस प्रेसवार्ता में एआईसीसी के बेमेतरा जिलाध्यक्ष नियुक्ति के पर्यवेक्षक सांसद श्यामकुमार दौलत बर्वे, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे, बेमेतरा कांग्रेस जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान श्याम कुमार दौलत बर्वे ने अभियान को जानकारी दी कि अभियान के तहत निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए सुझाव लिए जा रहे ह, ताकि बेहतर तरीके से कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य बैठाया जा सके। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए, जो वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।इनसे पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को एकजुटता व समर्पण के साथ आगे बढ़ाएं।
राय लेकर संगठन दिशा तय करेगा
कांग्रेस जनता और कार्यकर्ताओं की राय लेकर संगठन की दिशा तय करेगी. इसके लिए हर जिले में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा ऑब्ज़र्वर भेजे गए हैं, जो ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर राय सुझाव इक_ा करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान न केवल पार्टी की संरचना को सशक्त करेगा, बल्कि नए कार्यकर्ताओं को जोडऩे और पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से एक्टिव करने का मंच बनेगा।
सशक्त और जनसेवी संगठन खड़ा करना होगा प्रमुख उद्देश्य
इस दौरान बर्वे ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि ऐसा सशक्त और जनसेवी संगठन खड़ा करना है जो हर वर्ग की आवाज को मंच प्रदान करें. संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम है। इस अभियान से कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ेगी और संगठन की जड़ें और मजबूत होंगी। हमारा उद्देश्य जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए एकजुट होकर काम करना है।


