बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 29 सितंबर। ग्राम सलधा में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बेमेतरा राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता साहू, संजीव तिवारी, निशा चौबे के आतिथ्य में हुआ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस अवसर पर शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बेमेतरा जिले में हेल्थ कैंप आयोजित किया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच करवाई और दवाइयां प्राप्त कीं। इस अवसर पर डॉ. नेहा वर्मा, सेवाराम साहू, मंडल अध्यक्ष सियाराम सिन्हा, सरपंच, यशवंत निषाद, गप्पू महराज, लोकेश साहू, आकाश साहू, बिशन साहू, वीरेन्द्र सिन्हा, लीलाराम साहू, डॉ अलका साहू, डॉ. पवन कुमार वर्मा, डॉ चेतना परगनिहा, डॉ खिया सिंह पटेल उपस्थित थे ।
शर्मा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि समाज की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा हेल्थ कैंप से गाँव-गाँव और घर-घर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पहुंचेगी। आज की युवा पीढ़ी को यह समझाना आवश्यक है कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रवाद और सेवा भावना को साथ लेकर चलती है। सेवा पखवाड़ा इसी सोच का प्रतीक है, जहाँ जनता को स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता के साथ जोडक़र नए भारत का निर्माण किया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा हेल्थ कैंप केवल स्वास्थ्य परीक्षण नहीं, बल्कि यह अभियान हमें याद दिलाता है कि सेवा ही संगठन है और सेवा ही सच्चा राष्ट्र धर्म है। जब हर नागरिक स्वस्थ होगा, तभी भारत विश्वगुरु बनेगा।


