बस्तर
31 अक्टूबर तक कोटमसर और कैलाश गुफा पर्यटकों के लिए रहेगा बंद
01-Jul-2021 11:33 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 1 जुलाई। कार्यालय निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्षा ऋ तु के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा हेतु कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत आने वाले गुफा स्थल (कोटमसर गुफा, कैलाश गुफा एवं अन्य सभी गुफा स्थल) को 15 जून से 31 अक्टूबर तक पर्यटन प्रयोजन हेतु प्रतिबंधित किया गया है। जबकि कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अन्तर्गत आने वाले तीरथगढ़ जलप्रपात पर्यटन हेतु खुला रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे