बस्तर

जगदलपुर हेलीपैड पर सीएम का स्वागत
05-May-2026 8:37 PM
जगदलपुर हेलीपैड पर सीएम का स्वागत

जगदलपुर 5 मई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एक दिवसीय जगदलपुर आगमन पर पी जी कॉलेज ग्राउंड में बने हेलीपैड पर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, सीजी बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडेय, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन सहित कमिश्नर डोमन सिंह, आई जी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित इनोवेशन महानुभाव 1.0 कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। उनके साथ उच्च शिक्षा और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी पहुँचे थे।


अन्य पोस्ट