बस्तर

खिलाडिय़ों और युवाओं को अवसर देने के लिए खेल प्रतियोगिताएं जरूरी -जयदेव
27-Nov-2026 9:04 PM
खिलाडिय़ों और युवाओं को अवसर देने के लिए खेल प्रतियोगिताएं जरूरी -जयदेव

पनारापारा प्रीमियर लीग को दिया सहयोग

जगदलपुर, 27 नवंबर। इंद्रावती क्रिकेट क्लब पनारापारा द्वारा आगामी दिसंबर में आयोजित होने वाली पनारापारा प्रीमियर लीग को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने सुकमा जमींदार एवं समाजसेवी कुमार जयदेव से मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने उन्हें प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए आयोजन के लिए पुरस्कार स्वरूप सहयोग की मांग की। इस पर कुमार जयदेव ने तत्काल सहयोग प्रदान करते हुए आयोजन समिति को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कुमार जयदेव ने कहा कि बस्तर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें आगे बढऩे के लिए अवसर और मंच उपलब्ध कराने की। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए, जिससे खिलाडिय़ों और युवाओं का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हो सके। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।

 कुमार जयदेव सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य जनहित से जुड़े आयोजनों में आगे बढक़र सहयोग करते रहे हैं। उनके इसी सहयोगात्मक स्वभाव के चलते विभिन्न आयोजन समितियां उनसे सहयोग की अपेक्षा लेकर पहुंचती हैं।

पनारापारा प्रीमियर लीग के आयोजन में उनके सहयोग से समिति के सदस्यों में उत्साह देखा गया।


अन्य पोस्ट