बस्तर

कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल
18-Nov-2025 10:54 PM
कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल

जगदलपुर,  18 नवंबर। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल के सौजन्य से मरीजों को फल वितरण कर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद  दिनेश कश्यप का जन्मदिन मनाया।

बस्तर के पूर्व सांसद एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा तोकापाल मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में पहुँचकर मरीजों को फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

फल वितरण के दौरान पदाधिकारियों ने अस्पताल में उपचार एवं व्यवस्थाओं का सावधानीपूर्वक निरीक्षण किया तथा डॉक्टरों एवं अस्पताल स्टाफ को मरीजों को सर्वोत्तम, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज की सेवा ही हमारे संगठन की प्राथमिकता है। जन-सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भाजपा की पहचान है। इसी मानवीय दृष्टिकोण और कर्तव्यबोध के साथ पार्टी कार्यकर्ता हर परिस्थिति में जरूरतमंदों के साथ खड़े रहकर सहायता, सहयोग एवं सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते रहते हैं।

इसी सेवा-समर्पण की भावना को केंद्र में रखते हुए यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।  इस अवसर पर  मंडल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य सुश्री पद्मनी कश्यप, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष जीवनाथ मौर्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष लच्छिन यादव, मंडल उपाध्यक्ष मिटकू बघेल, मंडल महामंत्री मुन्ना लाल कश्यप,मेघराज ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी  शिव सूर्यवंशी वरिष्ठ कार्यकर्ता दसरथ बघेल, युवा नेता जलन कश्यप, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट