बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 16 नवंबर। बस्तर जिला युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक डेविड के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की टीम ने बड़े मारेंगा धान खरीदी केंद्र का शनिवार को निरीक्षण किया। किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, खरीदी प्रक्रिया की स्थिति तथा व्यवस्थाओं की वास्तविक जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्र में कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं होने पर आज धान खरीदी प्रक्रिया में पूरी तरह से ढप रही तथा ऑनलाइन पंजीयन में तकनीकी दिक्कतों जैसी समस्याएँ सामने आईं। क्षेत्र के किसान संतोष मौर्य ने बताया कि खरीदी केंद्रों कर्मचारियों की कमी होने पर उन्हें असुविधा हो रही है।
अभिषेक डेविड ने मौके पर मौजूद प्रभारी से तत्काल आवश्यक सुधार करने की बात कही और आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को जिला प्रशासन तक पहुँचाकर उनकी जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। धान खरीदी व्यवस्था में कोई भी लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। युवा कांग्रेस हमेशा किसान भाइयों के साथ खड़ी है।
आगे कहा कि लैंपस कर्मचारी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे है, जिस पर सरकार को संज्ञान में लेकर किसानों के हित में लेम्पस कर्मचारियों की मांग को पूरी करनी चाहिए। लेकिन राज्य सरकार मांग पूरा करने के बजाय लेम्पस कर्मचारियों को चेतावनी दे रही है कि यदि आप काम पर वापस नहीं जाएंगे तो बर्खास्त किए जाओगे यह सरकार किसानों के हित नहीं चाहती है। लेम्पस में न तो प्रबंधक है न ही कम्प्यूटर ऑपरेटर है जिससे धान खरीदी तो दूर टोकन तक कटना संभव नहीं है टोकन कटाने आए किसानों को खाली हाथ निराशा के साथ घर वापस जाना पड़ रहा है।
इस दौरान जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक डेविड के साथ जिला महामंत्री संतोष कश्यप,जिला महासचिव युवा कांग्रेस कृष्णा कश्यप, युवा नेता मोहनीश नाग,किसान संतोष बघेल,सुखदेव कश्यप एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


