बस्तर

महारानी अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन व पूर्व जेडी का निधन
04-Sep-2021 8:39 PM
  महारानी अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन व पूर्व जेडी का निधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 4 सितंबर। महारानी अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन के अलावा पूर्व जेडी डॉ. विवेक जोशी का रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। निधन की खबर लगते ही डॉक्टर जगत में शोक की लहर छा गई। सोशल मीडिया के साथ ही अन्य माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी रहा।

बताया जा रहा है कि विगत सोमवार की सुबह अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद अचानक गिर पड़े, जिनसे उनके सिर में ब्लड जम गया था। गंभीर हालत में उन्हें महारानी अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया था, जहाँ से उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ 6 दिनों तक लगातार चिकित्सकों की टीम उनका उपचार किया जा रहा था, जहाँ आज शाम करीब 4.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, डॉक्टर विवेक जोशी के निधन की जानकारी लगते ही डॉक्टरों की टीम अलग-अलग माध्यम से उन्हें श्रधांजलि देने लगे।


अन्य पोस्ट