बस्तर

देशवासियों ने कहा धन्यवाद मोदी जी - सुरेश गुप्ता
06-Aug-2021 9:20 PM
देशवासियों ने कहा धन्यवाद मोदी जी - सुरेश गुप्ता

जगदलपुर, 6 अगस्त। भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आज करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम परिवर्तित कर  मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार किये जाने पर देश के हजारों खिलाडिय़ों सहित देशवासियों ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना।  मेजर ध्यानचंद ने अपने असाधारण खेल से विश्व पटल पर भारत को एक नई पहचान दी व अनगिनत खिलाडिय़ों के प्रेरणास्त्रोत बने।

सुरेश गुप्ता ने कहा कि जनभावना को देखते हुए खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सही निर्णय है। वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे  जिनमें 1928 का एम्सटर्डम ओलम्पिक, 1932 का लॉस एंजेल्स ओलम्पिक एवं 1936का बर्लिन ओलम्पिक सम्मिलित है उनकी जन्मतिथि 29 अगस्त को भारत में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। हॉकी के खेल में उन्होंने भारत को वह कामयाबी दिलाई जो एक मिसाल बन गई। गेंद उनकी हॉकी स्टिक से लगते ही करिश्मा करने लगती। तभी तो उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता था। ध्यानचंद न सिर्फ हॉकी के खेल के महारथी थी बल्कि उनमें देशभक्ति भी कूट-कूटकर भरी हुई थी। तभी तो जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने भी ध्यान चंद को सैल्यूट करना पड़ा था।

 मेजर ध्यानचंद की ख्याति और उपलब्धियां भारत की सीमाओं से बाहर भी गूंजती थी, भारत सरकार हॉकी के इस जादूगर को सम्मानित करने के लिए उन्हें हॉकी का जादूगर की संज्ञा दी। देश में खेलों के विकास के लिए खेलरत्न पुरस्कार मेजर ध्यानचंद के नाम पर होने से लाखों खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ेगा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी।

कांग्रेस शुरू से ही जातिवाद एवम परिवारवाद की राजनीति करते आई, अपने निर्णय को देश एवं देश की जनता पर थोपती गई।

 खेलरत्न पुरुस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर होना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से  आग्रह करता हूं कि वो जल्द जेएनयू का भी नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी करें।


अन्य पोस्ट