बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर,14 अप्रैल। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित सामुदायिक गोंड भवन में उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन पार्षद विश्वास गुप्ता ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अनिल भारती द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष सिंह, सर्व नवीन सोनार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी, सर्व आदिवासी समाज के विजय खुसरो, पारस आयाम, मनीष सिंह, मुन्ना गुप्ता, मो. इकबाल, रंजीत बड़ा, सोमनाथ शर्मा, अनिल खलखो, जगदीश मराबी, आदित्य विभु जायसवाल, जोसंत केरकट्टा, खेरवार राम शांडिल्य, कामेश्वर बेक, ललन तिग्गा, हेरमन मुर्मू सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।


