बलरामपुर

ढाबे में घुसकर महिला मैनेजर से मारपीट व धमकी, दो गिरफ्तार
13-Apr-2026 9:35 PM
ढाबे में घुसकर महिला मैनेजर से मारपीट व धमकी, दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 13 अप्रैल। चौकी बरियों क्षेत्र के ग्राम बघिमा स्थित एक ढाबे में घुसकर महिला मैनेजर से रुपये की मांग करने और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल की शाम चौकी बरियों क्षेत्र के निगरानी बदमाश आकाश पांडे और उसका साथी विक्रम श्रीवास्तव ग्राम बघिमा स्थित शर्मा ढाबा में घुस गए। दोनों आरोपियों ने काउंटर पर बैठी महिला मैनेजर से शराब पीने के लिए रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और बाल पकडक़र मारपीट की।

महिला की शिकायत पर चौकी बरियों, थाना राजपुर में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश पांडे उर्फ शशि उर्फ ललला, निवासी बघिमा चौकी बरियों तथा विक्रम श्रीवास्तव, निवासी चाची मोड़ चौकी बरियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट