बलरामपुर

बसंत सिनेमा में सामूहिक रूप से देखी गई ‘धुरंधर 2’, देशभक्ति फिल्म को दर्शकों ने सराहा
12-Apr-2026 10:40 PM
बसंत सिनेमा में सामूहिक रूप से देखी गई ‘धुरंधर 2’, देशभक्ति फिल्म को दर्शकों ने सराहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर,12 अप्रैल। रॉ एजेंट के रोमांचक किरदार पर आधारित फिल्म ‘धुरंधर 2’ को राजपुरवासियों ने बसंत सिनेमा घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामूहिक रूप से देखा। इस दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

देशभक्ति, साहस और रोमांच से भरपूर इस फिल्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, वहीं उपस्थित लोगों ने फिल्म की कहानी और किरदारों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के दौरान सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी प्रसारित हुआ।

पार्षद विश्वास गुप्ता की पहल पर आयोजित इस सामूहिक फिल्म प्रदर्शन ने नगर में सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया। उपस्थित नागरिकों ने ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की आवश्यकता जताई, ताकि समाज में एकजुटता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष सिंह, राजेश पांडेय उर्फ टिल्लू, नवीन सोनार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी, ओमप्रकाश सोनी, रामआशीष सोनी, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मराबी, विनोद गर्ग, बबलू यादव, राहुल गुप्ता, नीरज अग्रवाल, राकेश जायसवाल, पूर्णानंद देवांगन, पंकज यादव सहित दर्जनों नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट