बलरामपुर

ज्वेलरी दुकान में चोरी
06-Mar-2026 10:23 PM
ज्वेलरी दुकान में चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर, 6 मार्च। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी नगर में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। नगर के ग्रामीण बैंक के सामने स्थित बैजनाथ ज्वेलर्स दुकान में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार चोर दुकान से लगभग ढाई से तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकान संचालक को घटना की जानकारी हुई तो पूरे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके।

फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट