बलरामपुर

शांति समिति की बैठक
26-Feb-2026 10:49 PM
शांति समिति की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 26 फरवरी। आगामी होली एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में शाम 4 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम देवेंद्र प्रधान ने की। इस अवसर पर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह एवं नगर पंचायत सीएमओ रविंद्र लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में एसडीएम देवेंद्र प्रधान ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि त्यौहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक होते हैं, इसलिए सभी लोग पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन एवं विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम देवेंद्र प्रधान एवं थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि युवाओं द्वारा तेज गति से वाहन चलाने, हुड़दंग मचाने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में सतत निगरानी रखेगा तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जाएगी।

बैठक में होली पर्व को गुलाल एवं अबीर के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा ईद पर्व को आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, सुरेश सोनी आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट