बलरामपुर

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष-महामंत्रियों की घोषणा
25-Feb-2026 10:29 PM
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष-महामंत्रियों की घोषणा

बलरामपुर जिले में संगठन विस्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर,25 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में तथा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की अनुशंसा पर बलरामपुर जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।

घोषित जिला पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष पद पर विनोद जायसवाल, प्रीतम गुप्ता, प्रशांत सिंह, पंकज गुप्ता एवं आकाशदीप पटेल को नियुक्त किया गया है। वहीं जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी नंदकिशोर गुप्ता एवं अभय पैकरा को सौंपी गई है। इसके अलावा छह मंत्री, एक कोषाध्यक्ष एवं दो सह-कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।

युवा मोर्चा के सभी मंडलों में अध्यक्ष एवं महामंत्री की नियुक्ति की गई है। रामानुजगंज मंडल में अध्यक्ष अर्पित जायसवाल एवं महामंत्री विक्रम गुप्ता, सनावल में अध्यक्ष शिवशंकर यादव, महावीरगंज में अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, बलरामपुर में अध्यक्ष प्रमथ मलिक, डौरा में अध्यक्ष आशीष जायसवाल एवं महामंत्री मुलायम यादव, रघुनाथनगर में अध्यक्ष अतुल उपाध्याय एवं महामंत्री जयराम यादव (रामू), रजनीकांत जायसवाल, वाड्रफनगर में अध्यक्ष विक्की गुप्ता (आशुतोष) एवं महामंत्री प्रियम दुबे, पूर्वी वाड्रफनगर में अध्यक्ष वीरेंद्र पुषाम एवं महामंत्री रिपुसुदन पटेल, राजपुर में अध्यक्ष राजेश यादव एवं महामंत्री गौरव सिंह, चांदो में अध्यक्ष सोनू गुप्ता एवं महामंत्री बबन गुप्ता, कुसमी में अध्यक्ष उमेश बुनकर एवं महामंत्री विवेक कश्यप, अभय गुप्ता, शंकरगढ़ में अध्यक्ष अनुरंजन यादव एवं महामंत्री लक्ष्मण नायक तथा बरियों मंडल में अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव एवं महामंत्री रामकरण चौधरी को नियुक्त किया गया है।

नई नियुक्तियों से जिले में युवा मोर्चा संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


अन्य पोस्ट