बलरामपुर

देवेंद्र यादव का बलौदाबाजार आगमन पर स्वागत
24-Feb-2026 8:36 PM
देवेंद्र यादव का बलौदाबाजार आगमन पर स्वागत

कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार,  24 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक देवेंद्र यादव के गिरौदपुरी जाते समय बलौदाबाजार आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

 इस अवसर पर कांग्रेसजनों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं जोशीले नारों के साथ उनका अभिनंदन कर संगठन के प्रति अपनी अटूट निष्ठा एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया तथा आने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दीपक साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष तुलसी राम वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष गोल्डी मरईया, सुखदेव साहू, देवेंद्र वर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र बंजारे, कुबेर यदु, नीरज बांधे, चितेश्वर साहू, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक यदु, विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा, जय नायक, राहुल नेगी, किशोर नवरंगे सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट